आंसुओ के नजरानो के बीच दालमंडी से उठा पांचवी मुहर्रम का कदीमी जुलूस
ए जावेद
वाराणसी 5 सितम्बर: वक्फ मस्जिद व इमामबाड़ा मौलाना मीर इमाम अली व मेहंदी बेगम गोविंदपुरा कलां से पांचवी मोहरम का जुलुस मोतवल्ली सैय्यद मुनाजिर हुसैन मंजू ‘के जेरे एहतेमाम उठा. जुलुस उठने से पुर्व मजलिस हुई. जुलुस उठने पर मुजफ्फरपुर से खास तौर पर आए वज्जन खा साहब के पोते और साथियों ने सवारी शुरू किया.
जब नहर पे आदा ने अलम दार को मारा के नौहे से अकीदतमंदों के आँखों से आंसू तारी हो गए. पूरा माहोल ही गम-ए-शहीदान-ए-कर्बला में आंसू बहाने लगा.
जुलुस सवारी के साथ धीरे-धीरे छात्तातले, नारियल बाज़ार, चौक,,दालमण्डी होते हुए हकीम काज़ीम साहब के आजाखाना पहुंचा. वहां से अन्जुमन हैदरी चौक बनारस ने नौहा ख्वानी व मातम शुरू किया। जुलुस मे पुरे रास्ते उस्ताद फतेह अली खा व साथियों ने शहनाई पर आँसुओ का नज़राना पेश किया। जुलुस नई सङक, खजुर वाली मस्जिद, फाटक शेख़ सलीम, काली महल, पितरकुडा, लल्लपुरा होते हुए फातमान पहुंचा, तथा पुन: लल्लपुरा, लहगपुरा, औरंगाबादा, रागे कि ताजिया, नई सङक कपडा मंडी, दाल मंडी, नया चौंक होते हुए छात्तातले स्थित इमामबाड़े मे आकर इक्तेदाम पदीर हुआ।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..