लखीमपुर खीरी – कर्बला में सुपुर्द-ए-लहद हुई सभी ताजिये

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी÷ लखीमपुर खीरी सहित सभी तहसीलों में रंजोगम़ के साथ मोहर्रम की 10वीं तारीख पर शहर के अलग-अलग स्थानों पर रखे गए ताजियों का जुलूस निकालकर कर्बला ले जाया गया। जहां शाम को सभी ताजिए सुपुर्द-ए-खाक कर दिए गए। इस मौके पर पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा। लोगों की भारी भीड़ कर्बला में लगे मेले में उमड़ी रही जहां लोगों ने जमकर खरीदारी की।

कर्बला में लगे मेले में भी लोगों ने जमकर खरीददारी की। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कई थानों की पुलिस तैनात रही। सीओ प्रदीप कुमार यादव की मौजूदगी में कोतवाल डीके सिंह, एसआई राजेश कुमार, चौकी इंचार्ज अरविन्द कुमार सिंह गौरीफंटा कोतवाल, चंदनचौकी का पुलिस बल मौजूद रहा।











