इमाम हुसैन की शहादत में 47 ग्रामो से निकाली गई कुल 68 ताजिया
उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। उभाव थाना क्षेत्र के कुल 103 ग्रामो में कुल 47 ग्रामो से कुल 68 ताजिया निकाली गई। मुसलमान भाईयो के पैगम्बर इमाम हुसैन व 71 अन्य साथियों की 14 सौ साल पूर्व हुई शहादत गम का पर्व मोहर्रम परंपरागत ढंग से मनाते हुए मंगलवार को आकर्षक ताजियों का जुलूस निकाला गया, जो कर्बला की ओर रवाना हुआ।
शांति ब्यवस्था की दृष्टि से शाम करीब 6.30 बजे एसपी देवेन्द्रनाथ दुबे ताजिया जुलूस व भीड़-भाड़ का जायजा चौकिया मोड़ से लेते हुए नगर की ओर निकल गए। बिल्थरारोड सहित ग्रामीण क्षेत्रो से निकाले गए ताजिये की जुलूसों में जोखिम भरे खेलो का प्रदर्शन मुस्लिम युवाओं ने दिखाया। बिल्थरारोड नगर में रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर ताजिया का जुलूस नौहे पढ़ते हुए निकल गया।
हजरत इमाम हुसैन की शहादत के दर्द में एक तरफ ताजिये का मातमी जुलूस तो दूसरी तरफ तिरंगे में इण्डिया गेट का दृश्य बनाकर हम भारतीय है जैसी ताजिया को सभी ने खूब सराहा। यह दृष्य आमजन के बीच चर्चा का विषय बना रहा। उभांव थाने के निरीक्षक योगेन्द्र बहादुर सिंह व पुलिस चौकी प्रभारी सीयर देवेन्द्रनाथ दुबे सदलबल सक्रिय दिखे। सुरक्षा की दृष्टि से 2 उप निरीक्षक, 1 हेड कांस्टेबल व 20 सिपाही बाहरी थाना क्षेत्र से बुलाये गए थे।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..