मीरा देवी के निर्देशन में लगभग 2 दशक से चल रहा वैष्णव भंडारा

बापूनन्दन मिश्र
रतनपुरा (मऊ) रतनपुरा बाजार के पश्चिमी छोर पर स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर पर नवरात्रि के अंतिम दिन हवन- पूजन एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ इकट्ठी होनी शुरू हो गई और जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया वैसे-वैसे श्रद्धालुओं की भीड़ में वृद्धि होती गई ।सुबह श्रद्धालुओं ने हवन- पूजन कर माता के दरबार में अपनी हाजिरी लगाई और माँतारानी से अपने तथा अपने परिवार की सुख -समृद्धि की अर्जी लगाई।इस अवसर पर आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने भोजन एवं प्रसाद का आनंद लिया।












