अकीदत के साथ निकला पचासे का जुलूस, चाक चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था

ए जावेद
वाराणसी। कल दिनांक 29 अक्टूबर मंगलवार को मुस्लिम सम्प्रदाय के पचासे का जुलूस पूरी अकीदत और एहतेराम के साथ निकला। जुलूस के साथ नौहा ख्वानी करते हुवे अखाड़े के रूप में अपनी मल्ल युद्ध कला का प्रदर्शन करते हुवे युवक चल रहे थे।

इस दौरान युवक जुलूस के मार्ग पर जगह जगह मल्ला युद्ध कला का प्रदर्शन करते हुवे लाठी, तलवार आदि से कलाकारी दिखाते हुवे चल रहे थे। इस दरमियान शिया समुदायों के जुलूस में जमकर मातम भी हुवे।











