निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन

अब्दुल बासित मलक
गुरुग्राम:- चैंपियन प्ले पेन स्कूल, मारूती विहार, गुडगाँव में शनिवार दिनांक 21 दिसम्बर को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक स्कूल प्राचार्य श्रीमती कुसुम मनचंदा जी के संयोजन में गुरूकुल वैलफेयर एसोसिएशन द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया जा रहा है । यह शिविर मुख्यतः बच्चों के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 3 महीने से लेकर 10 साल तक के बच्चे भाग ले सकते हैं ।












