सामाजिक संस्था द्वारा विश्व एड्स दिवस पर किया गया जागरूकता गोष्ठी का आयोजन

रिजवान अंसारी
रामपुर:‐ सामाजिक संस्था वीर अब्दुल हमीद एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी रामपुर के द्वारा विश्व एड्स दिवस 1 दिसंबर पर ग्राम अजीतपुर में एड्स जागरूकता गोष्टी का आयोजन किया गया। जिसमें सचिव अफसर अली जीने बताया कि संस्था विगत दो सालों से जागरूकता अभियान चलाए हुए है जो कि सराहनीय कार्य है क्योंकि जागरूकता से ही एड्स जैसी बिमारी से बचना संभव हो सकता है।

यही कारण है विश्व एड्स दिवस पर हमें इस मामले को लेकर लोगों में और भी जागरुकता लाने की जरुरत है। इस मौके पर अध्यक्ष मो.उमर उप कोषाध्यक्ष रुबीना , अब्दुल हई, अब्दुल हक, बिल्किस बनो, रिजवान, सुनीत कुमार आदि लोग मौजूद रहे।











