प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का किया गया आयोजन

गौरव जैन
रामपुर। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया ।मेले में बाल विकास विभाग की ओर से समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सुपोषण दिवस मनाया गया। इसके अतिरिक्त गर्भवती धात्री महिलाओं किशोरी बालिकाओं एवं बच्चों का वजन टीकाकरण एवं स्वास्थ जांच कराया गया । बाल विकास की ओर से पोषण प्रदर्शनी भी लगाई गई।












