सघन टीबी रोगी खोज अभियान के अंतर्गत जनपद में लगाई गई टीमें

गौरव जैन
रामपुर। सघन टीबी रोगी खोज अभियान के अंतर्गत जनपद में टीबी रोगियों को चिन्हित करने एवं उनके इलाज के लिए वृहद स्तर पर टीमें लगाई गई हैं जो घर घर जाकर रोगियों की बलगम सैंपलिंग सहित अन्य जांचें करा रही हैं। जिससे रोगियों को चिन्हित करके उन्हें बेहतर इलाज प्रदान करके प्रधानमंत्री द्वारा 2025 तक टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को पूर्ण किया जा सके। जिला क्षय रोग अधिकारी प्रदीप वार्ष्णेय भी शहर के विभिन्न वार्डों में पहुंचे तथा टीम के साथ रोगियों की सैम्पलिंग करवाई।












