होली के हुड़दंग में जमकर थिरके लोग, हवाओं में फैला अबीर गुलाल

गौरव जैन
रामपुर। जनपद में होली का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। क्षेत्र में पुराना गंज, मिस्टन गंज, राजद्वारा, ज्वालानगर, कृष्णा बिहार, माला रोड, इंदरा कालोनी, आवास विकास की हवाओं में चारों और अबीर गुलाल फैला दिखाई दिया। जगह जगह पर लगे डीजे पर होली के गानों की धुनों पर लोग थिरकते दिखाई दिए। पहले के अपेक्षा इस बार लोग गीले रंगों से बचते दिखाई दिए। अधिकतर सूखे रंगों का ही इस्तेमाल किया गया। रंगों के इस त्योहार में क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह दिखाई दिया।












