श्री श्री दुर्गा पूजा समिति लोहा पट्टी के ओर से आयोजित हुआ विशाल भंडारा

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। सम्पन्न दुर्गा पूजा व दशहरा मेला के उपलक्ष्य में शुक्रवार की देर शाम विशाल भंडारे का आयोजन श्री श्री दुर्गा पूजा समिति लोहा पट्टी की ओर से किया गया था। जिसमे 25 कुवारी कन्याओ के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोगों सहित सैकड़ो लोग इस भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद में बाटी, चोखा, मिक्स दाल, चावल, सलाद आदि की व्यवस्था की गई थी।












