करवाचौथ विशेष: रोहिणी नक्षत्र में निकलेगा चांद, बन रहा ये संयोग

शाहीन बनारसी
सुहागिनों के पर्व करवाचौथ पर इस बार करवाचौथ पर विशेष योग बन रहे हैं। ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस बार चांद रोहिणी नक्षत्र में निकलेगा। यह संयोग करवाचौथ के पूजन को और अधिक मंगलकारी बना रहा है, जो सुहागिनों के लिए विशेष लाभकारी है।

ज्योतिषाचार्य आशिमा कहती है कि चतुर्थी एक दिन पड़ती है। संकष्टी चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा की जाती है। वहीं, करवाचौथ के दिन विवाहित महिलाएं पति की लंबी आयु की कामना के लिए निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव, पार्वती और कार्तिकेय की पूजा करतीं हैं। संध्या काल में चांद देखने के बाद अर्घ्य देकर व्रती अपना व्रत तोड़ती हैं











