छठ पूजा की तैयारी को लेकर शुरू हुई पोखरे और तालाबो की साफ सफाई

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। छठ पर्व के मद्देनजर ग्राम प्रधान द्वारा रविवार को गांव में घाट की साफ सफाई कराई गई। इसके साथ ही स्थानीय गांव कुशहाँ भाड़ के सभी स्थानों पर छठ पूजा होती है। वहां की साफ-सफाई का कार्य कराया जा रहा है। साफ सफाई का कार्य ग्राम प्रधान रामाधार राजभर की देख-रेख में हो रहा हैं। ग्राम प्रधान ने बताया कि छठ पर्व को देखते हुए गांव में स्तिथ तालाब एव घाटो के साथ ही अन्य स्थानों की साफ-सफाई का कार्य कराया जा रहा है। जहां पर महिलाएं छठ पूजा करती हैं।












