मंदिर परिसर में आयोजित होने वाली रामलीला की तैयारियां जोरों पर

बापूनन्दन मिश्र
रतनपुरा (मऊ)। श्री रामलीला कमेटी जमालपुर के तत्वावधान में हलधरपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित श्री पृथ्वीनाथ ब्रह्म बाबा मंदिर परिसर में आयोजित होने वाली रामलीला की तैयारियाँ जोरों पर है। प्रधान प्रतिनिधि रामदयाल, कमेटी के सदस्यों एवं ग्रामीणों द्वारा मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर उसे कार्यक्रम हेतु तैयार करने का कार्य अंतिम दौर में है।

14 नवंबर(रविवार) को कार्यक्रम दिन में 12बजे से होगा। जिसमें रावण वध का मंचन होगा एवं भव्य मेले का आयोजन होगा। 15 नवंबर को भरत मिलाप एवं 16 नवंबर मंगलवार रात्रि राज तिलक के साथ मेले का विश्राम होगा। राम लीला मंचन में गाँव के ही कलाकारों द्वारा विभिन्न पात्रों का अभिनय किया जाता है। क्षेत्रीय लोगों में इस मेले को लेकर काफी उत्साह है।











