जम्मू कश्मीर: प्रदेश में पिछले 24 घंटो में मिले 6 कोरोना संक्रमित मरीज़

निसार शाहीन शाह
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के छह नए मामलों की आधिकारिक पुष्टि हुई है। कुल बीस में से 16 जिलों में कोई नया मामला नहीं आया है। केवल श्रीनगर जिले में दो, जम्मू जिले में दो और पुलवामा और कुलगाम में एक, एक नया मामला आया है। वहीं, आठ जिलों में कोरोना का कोई सक्रिय मरीज भी नहीं है।












