भारत में नए कोविड-19 के केसों में 7.3 प्रतिशत की दर्ज की गई बढ़ोत्तरी

मो0 कुमेल
नई दिल्ली। धीरे-धीरे हमारे दिलो से कोरोना का कहर जा ही रहा था कि इसके नए वैरिएंट ने एक बार फिर दस्तक देकर लोगो के दिलो में फिर से अपना कहर बनाना शुरू कर दिया है और कोविड-19 के नए केसों में हल्की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। बताते चले कि भारत में नए COVID-19 केसों में 7.3 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की गई। नतीजतन पिछले 24 घंटे में 1,109 मामले सामने आए। ताजा जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना की वजह से 43 मौत हुई।

भारत में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी और गिरावट का सिलसिला जारी है। बीच में कुछ दिन तो कोरोना के नए मामले एक हजार से भी कम दर्ज किए गए। जिसे काफी राहतभरी खबर माना जा रहा था। लेकिन आज कोरोना के मामलों में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई। देशभर में कोरोना संक्रमण पर रफ्तार लगती देख कई राज्यों ने कोरोना पाबंदियों को भी हटा दिया है।











