एक जुलाई को निकाली जाएगी भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। पूर्व की भांति नगर में निकलने वाली भगवान जगन्नाथ की शोभा यात्रा 1 जुलाई को निकली जाएगी। शोभायात्रा के मद्देनजर नजर सीयर पुलिस चौकी पर बुधवार को मन्दिर के पुजारी व गणमान्य लोगों के साथ एक बैठक आयोजित की गई।

इस मौके पर चौकी इंचार्ज मदनलाल, रामकुमार दास नागा बाबा, मौनी बाबा, मन्दिर के व्यवस्थापक प्रदीप जायसवाल, सन्तोष मद्धेशिया, मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।











