चार हज़ार से अधिक मिले कोविड-19 के केस, पिछले 24 घंटो में 6 लोगो की हुई मौत

तौसीफ अहमद
नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4,355 नये मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना के 829 एक्टिव केस मिले हैं। वहीं 5178 लोग कोरोना से रिकवर हुये हैं। देश भर में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से 6 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही देश भर में कोरोना के कुल एक्टिव केस 46,347 हो गई है। महाराष्ट्र में 414, केरला में 1766, कर्नाटक में 317, तमिलनाडु में 426, आंध्र प्रदेश में 6, उत्तर प्रदेश में 63, पश्चिम बंगाल में 117, दिल्ली में 63, राजस्थान में 109 और उड़ीशा में कोरोना संक्रमित 194 मरीज मिले हैं। इसके साथ ही देश भर में 5178 लोग कोरोना से रिकवर भी हुये हैं।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना वायरस से जिन 11 और मरीजों की मौत हुई है, उनमें महाराष्ट्र में तीन और छत्तीसगढ़ तथा दिल्ली में जान गंवाने वाले दो-दो मरीज शामिल हैं।











