माताओं ने रखा जीवित्पुत्रिका का कठिन व्रत

टीपू खान
वाराणसी: लोहता क्षेत्र के जगन्नाथपुरी में रविवार को पुत्र की दीर्घायु और मंगल कामना के लिए माताओं ने निराजल और निराहार रहकर जीवित्पुत्रिका का कठिन व्रत रखा। पूरे दिन निर्जला रह माताओं ने तालाबो पर गाजे-बाजे के साथ पूजन सामग्रियों को लेकर विभिन्न समूहों में पहुंची।

इस पर्व पर लोहता क्षेत्र के भरथरा तालाब, भट्ठी गांव शांति सरोवर तालाब, जगगनाथपुरी तालाब, सबुआ तालाब पर व्रती महिलाओं की भारी भीड़, पूजन-अर्चन के लिए जुटी रही। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से लोहता थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी अपने पुलिस कर्मियों के साथ शामिल रहे।











