घायलों का कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे डीएम, स्वास्थ्य लाभ, मेडिकल ट्रीटमेंट की ली जानकारी

फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ओयल स्थित जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां उन्होंने ऐरा पुल सड़क हादसे में घायलो से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने एसडीएम (सदर) श्रद्धा सिंह के संग चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों में भर्ती घायलों से एक-एक कर मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

डीएम ने भर्ती मरीजों से कहा कि चिकित्सकों की निगरानी में बेहतर इलाज से जल्द ठीक हो जाएंगे। भ्रमण के दौरान एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह, सीएमएस डॉ0 एससी श्रीवास्तव, डॉ0 चंदानी, नायब तहसीलदार अतुल सेन सिंह शहीद चिकित्सकों की टीम मौजूद रही।











