बाबा केदारनाथ के मंदिर के जैसा बना माता का पंडाल

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया): नवरात्र के माह में मां के पंडाल विभिन्न प्रकार के पंडाल के सदस्यों द्वारा बनाए जाते हैं। वही बिल्थरारोड के मानस मंदिर बाल संघ द्वारा बाबा केदारनाथ के मंदिर के जैसा बिल्कुल हूबहू माता का पंडाल बनाया गया है जिसको लेकर पंडाल के सदस्यों द्वारा 1 महीने की कड़ी मेहनत के बाद पंडाल बनकर तैयार हुआ है।

इसमें किसी भी बाहरी कलाकार को नहीं बुलाया गया है। अपने हुनर और मेहनत से माता रानी के पंडाल बाबा केदारनाथ धाम के जैसा ही बिल्कुल हूबहू बना कर तैयार किया गया जिसको देखने के लिए लोगों का भारी भरकम हुजूम देखने को मिल रहा है।











