वाराणसी: माँ अन्नपूर्णा के दर्शन के लिए भक्तो की उमड़ी भीड़, लम्बी कतार में खड़े दिखे भक्त
अजीत शर्मा
वाराणसी: धनतेरस पर्व पर माँ अन्नपूर्णा के दर्शन के लिए आज भोले बाबा की नगरी काशी में भक्तो की भीड़ उमड़ी है। भक्त माँ के दर्शन के लिए कई घंटो से लम्बी कतार में खड़े नज़र आये। आज रविवार को भोर की आरती के बाद से ही कपाट खुल गये। बाबा विश्वनाथ के आंगन में विराजमान मां अन्नपूर्णा अपने भक्तों की हर इच्छा को पूरी करती हैं और यही कारण है कि धनतेरस से लेकर अन्नकूट तक श्रद्धालुओं का रेला माता के दरबार में उमड़ता है।
दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी है। अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन पूजन के लिए भारी भीड़ उमड़ी है। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। साल में सिर्फ चार दिनों के लिए माता अन्नपूर्णा के दर्शन होते हैं।
मंदिर के महंत शंकर पुरी ने बताया कि मां अन्नपूर्णा का यह मंदिर देश का इकलौता मंदिर है जो श्री यंत्र के आकार में निर्मित है। श्री यंत्र के ऊपर विराजमान माता अपने भक्तों और श्रद्धालुओं पर कृपा बरसाती रहती हैं। मंदिर के कोण मिलाने पर स्वत: स्वरूप में श्रीयंत्र का निर्माण हो जाता है। यही कारण है कि माता का यह स्थान स्वत: सिद्ध है। देश में कई स्थानों पर मां अन्नपूर्णा का मंदिर है लेकिन काशी में विराजमान मां अन्नपूर्णा का अलग ही महत्व है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..