अब से कुछ ही देर बाद शुरू हो जायेगा भारत में वर्ष 2022 का आखिरी चन्द्रग्रहण, जानें कितने बजे से शुरू होगा सूतक और ग्रहण

शाहीन बनारसी
दुनिया में चंद्र ग्रहण: उत्तरी-पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशान्त महासागर, उत्तर और दक्षिण अमेरिका सहित आज देश – विदेश में कार्तिक पूर्णिमा तिथि पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लग रहा है। यह ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, लेकिन भारत में कई जगहों पर आंशिक चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा सिर्फ पूर्वोत्तर भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखेगा।

- साल का आखिरी चंद्र ग्रहण- 08 नवंबर
- ग्रहण की शुरुआत- दोपहर 02:39 मिनट से
- भारत में ग्रहण- 4:23 से 6:19 तक
- सूतक प्रारंभ- सुबह 09:21 मिनट से
देश में चंद्र ग्रहण
- पूर्ण चंद्र ग्रहण : कोलकाता, कोहिमा, पटना, पुरी, रांची और ईटानगर
- आंशिक ग्रहण : शेष भारत में आंशिक चंद्र ग्रहण











