श्रीमद्भागवत कथा से मिलती है मन को शांति: मनीष कृष्ण शास्त्री

शाहीन बनारसी
वाराणसी: वाराणसी के नरपतपुर ग्राम में मंगलवार से स्व0 अवध नारायण चौबे और स्व0 शकुंतला देवी के स्मृति में सात दिवसीय श्रीमदभगवत कथा का शुभारंभ हुआ जिसमे कथा वाचक मनीष कृष्ण शास्त्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा से मन को शांति मिलती है।

उन्होंने कहा कि भागवत कथा से मन का शुद्धिकरण होता है। इससे संशय दूर होता है और शांति व मुक्ति मिलती है। पूजन में पंडित उमाशंकर चौबे सपरिवार सहित अन्य भक्त भगवान के कथा का रसपान करेंगे।











