VOGS ने आयोजित किया महिला स्वास्थ जांच व परामर्श शिविर

शाहीन बनारसी
वाराणसी: वाराणसी ऑब्स्ट्रेटिक्स एंड गायनेकोलिजी सोसाइटी (VOGS) के द्वारा विशाल नि:शुल्क महिला स्वास्थ जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन टंडन नर्सिंग होम मे प्रारम्भ हुवा। शिविर का उद्घाटन डा0 अनुराधा खन्ना ने किया।

यह कार्यक्रम नारी स्वास्थ जन आंदोलन यात्रा के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 ऋषिकेश पाई के नेत्रितव मे पूरे देश मे चल रहा है। आज शाम 4 बजे ऋषिकेश पाई के द्वारा कैंटोमेंट स्थित पंच सितारा होटल मे CME और inauguration किया जायेगा, जिसमे पूर्वाचल के सभी स्त्री रोग चिकित्सक उपस्थित रहेगे।











