गोरखपुर: डॉक्टर ने तीमारदार को मारा थप्पड़, जाने क्या था मामला

अजीत शर्मा
डेस्क: जिले गोरखपुर में अक मामला सामने आया है जहाँ एक डॉक्टर ने तीमारदार को थप्पड़ मार दिया। मामला बीआरडी मेडिकल कॉलेज का है जहाँ के एक तीमारदार ने एक डॉक्टर पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। पीड़ित तीमारदार ने डॉक्टर पर आरोप लगाते हुए इसकी लिखित शिकायत गुलरिहा थाना पुलिस से की है।

विरोध करने पर डॉक्टर ने चार पांच थप्पड़ जड़ दिया। साथ ही प्राचार्य और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। हालांकि, मामले में अब तक केस दर्ज नहीं हुआ है। वहीं, दूसरी तरफ प्राचार्य डॉ। गणेश कुमार ने बताया कि मामले की शिकायत नहीं मिली है। अगर तीमारदार शिकायत करते हैं तो मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी मिलने पर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।











