तारकेश्वरनाथ आश्रम गरीब असहाय एवं अनाथ पांच जोड़ो का हुआ विवाह

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बनकरा में महाशिवरात्रि के अवसर पर शनिवार को तारकेश्वरनाथ आश्रम पर हर साल की भांति इस साल भी गरीब असहाय एवं अनाथ पांच जोड़े वर वधू का विवाह तारकेश्वर नाथ आश्रम के संस्थापक तारकेश्वर सिंह द्वारा हिंदू रीति रिवाज के विधि द्वारा भगवान शंकर को साक्षी मानकर विवाह संपन्न कराया गया।

इस अवसर पर विशाल मेला और भंडारा का आयोजन किया गया। इस मौके पर तारकेश्वर सिंह, विश्व गुरु स्वामी शिवनारायण अमरजीत जी महाराज, हरिकिशुन यादव, संतोष यादव,बलवंत मिश्रा, रामाशीष पासवान,इत्यादि भारी संख्या में क्षेत्रवासीयो मौजूद रहे।











