यदि आप भी चाहती है लंबे और खूबसूरत नाखून, तो अपनाए ये बेस्ट ट्रिक्स

शिखा प्रियदर्शिनी
डेस्क: बात हो रही है हाथों के लंबे नाखूनों पर अलग-अलग तरह की नेल पॉलिश लगाने की। लेकिन कुछ महिलाओं की लाख कोशिशों के बाद भी उनके नाखून लंबे नहीं बढ़ पाते हैं। ऐसे में जब वह दूसरी महिलाओं के लंबे, खूबसूरत और मजबूत नाखून देखती हैं तो उनका भी मन करता है कि काश मेरे भी नाख़ून ऐसे लम्बे और खुबसूरत होते। लेकिन उसके नाखून भी वैसे ही रहे होंगे। इसके लिए वह नए-नए तरीके भी आजमाती हैं, लेकिन नाखून थोड़े बड़े होते ही टूट जाते हैं।

विटामिन- B7
नाखून वृद्धि के लिए विटामिन में बायोटिन शामिल है। दरअसल, बायोटिन की कमी से नाखून कमजोर होकर टूटने लगते हैं। ऐसे में बायोटिन युक्त खाद्य पदार्थ खाने से नाखूनों को बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके अलावा बायोटिन नाखूनों को घना करने का भी काम करता है। बायोटिन की पूर्ति के लिए अंडे, दूध और केले का सेवन किया जा सकता है।
जैतून का तेल
जैतून के तेल से मालिश करने पर नाखून तेजी से बढ़ते हैं। इसमें विटामिन ई मौजूद होता है, जो नाखूनों को पोषण प्रदान करता है, जिससे नाखून तेजी से बढ़ते हैं। साथ ही यह नाखूनों को पोषण भी प्रदान करता है।
संतरे का रस
नाखूनों को लंबा करने के लिए संतरे का जूस सबसे आसान तरीकों में से एक है। यह नाखूनों के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे नाजुक और कमजोर नाखून मजबूत होते हैं। संतरे में विटामिन सी पाया जाता है, जो नाखूनों को बढ़ाने में बहुत मदद करता है।
डिस्क्लेमर: यहाँ दी गई जानकारी केवल सामान्य जानकारियों पर आधारित है। PNN24 न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए चिकित्सक से परामर्श अवश्य ले।











