बेसिक प्राइमरी पाठशाला के बच्चों संग मनाया गया श्री शिरडी साईं बाबा मंदिर, लोहामण्डी मलदहिया का 12वाँ स्थापना दिवस

ए0 जावेद
वाराणसी: नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर लोहा मण्डी मलदहिया स्थित शिरडी साईं बाबा मंदिर के 12वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज प्राइमरी पाठशाला रघुवीर के छोटे छोटे बच्चों संग बाबा का केक काटकर हर्षोल्लास से मनाया गया।

कार्यक्रम के आयोजक रजनीश कनौजिया रहें व मुख्य रूप से रामभजन अग्रहरि, कैलाश साहू, राहुल गुप्ता, अनिल श्रीवास्तव, गुलशन कुमार, आशीष कुमार, संदीप सिंह, वीरेंद्र जायसवाल, उज्ज्वल, आदित्य, अजय गुप्ता, साक्षी चौधरी सहित तमाम श्रद्धालु उपस्थित रहें।











