गाजियाबाद: लोनी सीएचसी पर ब्लॉक स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन

सरताज खान
लोनी। स्वास्थ्य मेले में अलग-अलग बीमारियों को लेकर स्टॉल लगाए गए जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के साथ सी एच सी पर काम करने वाले डॉक्टर भी उपलब्ध रहे। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के मुताबिक पहले यहां की स्थिति काफी खराब थी जिसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी और उनके प्रयास से यहां की स्थिति में सुधार आया अब यहां स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है।












