एमपाक्स वायरस के एक केस की हुई भारत में पुष्टि, जाने क्या है इसके लक्षण

माही अंसारी
डेस्क: केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि एमपॉक्स वायरस से प्रभावित देश की यात्रा करके आये एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा, ‘टेस्ट में मरीज में पश्चिम अफ्रीकी क्लेड-2 के एमपॉक्स वायरस की मौजूदगी की पुष्टि हुई है।’

क्या है एमपॉक्स के लक्षण?
एमपॉक्स के शुरुआती लक्षण बुखार, सिरदर्द, सूजन, पीठ दर्द और मांसपेशियों में दर्द है। बुखार उतरने पर शरीर पर चकत्ते आ जाते हैं, जो कि अक्सर चेहरे से शुरू होते हैं और शरीर के अन्य हिस्सों तक फैल जाते हैं।











