चालीसवाँ पर इमाम हुसैन की याद में प्रयागराज की सरजमी पर गूंजा, या हुसैन का नारा, मर्सिया से गुंजा कर्बला

अबरार अहमद
श्रृंगवेरपुर प्रयागराज: मोहर्रम के चालीस दिन बाद मनाया जाने वाला चालीसवाँ पर मेंण्डरा कर्बला में मुस्लिम समुदाय का जनसैलाब उमड़ा। अकीदतमंद महतम और नोहखानी करते हुए कर्बला मैदान पहुचे जहां इमामबाड़ा चौक पर ताजिया रख हसन और हुसैन पर सलाम पेश किया।

सभी गाँवो से आये हुए अंजुमन शांतिपूर्वक मातम करते हुए अपने अपने जुलूस को कर्बला की ओर कतार में लग कर बढ़ाते रहे। वहीं बच्चों और महिलाओं के लिए मेले में आकर्षक झूले व तरह तरह के मिष्ठान एवं पेयजल का इंस्टाल लगाया गया था जिसका मेले में आये लोगों ने भरपूर आनंद लिया।











