Overnight Pimples Remover ये घरेलु नुस्खे इस्तेमाल करके देखे, एक रात में पिंपल्स (मुहासे) हो जायेगे गायब

डॉ0 आरिफ अंसारी
आपको जब भी किसी जरूरी फंक्शन या मौके पर जाना हो, तो चेहरे पर पिंपल निकल आये तो जाने का मन नही करता है। लेकिन, पिंपल हटाने के कुछ घरेलू उपाय ऐसे भी हैं, जो रात भर में आपके चेहरे से मुंहासा गायब कर सकते है। इसको आप ओवरनाइट पिंपल रेमेडी भी कह सकते है। इसको एक बार आज़मा कर देख ले, आपकी बेशक रिलीफ मिलेगा।

दर्द, सूजन आदि को कम करने के लिए एस्पिरिन की गोली खाई जाती है। लेकिन, आप पिंपल्स का इलाज करने के लिए भी इस दवा का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको पिंपल्स हटाने की दवा के रूप में एस्पिरिन गोली को पीसकर पाउडर बनाना है। फिर इसमें 1 चम्मच गुनगुना पानी मिलाकर पेस्ट बना लें और फेसवॉश करके मुंहासों पर लगाएं। करीब 15-20 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें और मॉश्चराइजर लगा लें। ऐसा दिन में 1 या 2 बार करें।











