जम्मू कश्मीर: एलजी मनोज सिन्हा ने किया बहुप्रतीक्षित तवी रिवर फ्रंट के कामो का शुभारम्भ

निसार शाहीन शाह
जम्मू। इंतज़ार के लम्हे खत्म हो गए है। तवी रिवर फ्रंट के कामो का आज एलजी मनोज सिन्हा ने एक कार्यक्रम के माध्यम से उद्घाटन किया है। इस मौके पर एमपी जुगल किशोर शर्मा, मेयर चंद्र मोहन गुप्ता, डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा, आयुक्त अवनी लवासा भी मौजूद रहे। इस अवसर पर अपने संबोधन में मनोज सिन्हा ने कहा कि पर्यटन स्थल विकसित होने के बाद रोजगार के भी अवसर मिलेंगे। इसके लिए सरकार हरसंभव सहायता कर रही है। प्रदेश के पर्यटन स्थलों को चिह्नित कर काम किया जा रहा है।

स्मार्ट सिटी जम्मू की सीईओ अवनी लवासा ने बताया कि परियोजना के तहत 3।5 किमी (दोनों तरफ) तवी रिवर फ्रंट का काम दो चरणों में पूरा होना है। पहले चरण में चौथे पुल से तवी पुल (बिक्रम चौक), जबकि दूसरे चरण में तवी पुल (बिक्रम चौक) से गुर्जर नगर पुल तक काम होगा। परियोजना के तहत नदी के दोनों किनारों पर रास्तों का निर्माण किया जाएगा। साथ ही सुरक्षा दीवार, सैरगाह, रिटेनिंग वॉल और तटबंध आदि बनेंगे।










