आस्थावालो ने मनाया श्री साईं बाबा मंदिर, लोहामण्डी मलदहिया का 11वाँ स्थापना दिवस

ए0 जावेद
वाराणसी: विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आज गुरुवार को प्रातः 9 बजे श्री साईं बाबा मंदिर, लोहामण्डी मलदहिया वाराणसी का 11वाँ स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उक्त अवसर पर भव्य मराठी आरती के उपरांत बेसिक प्राइमरी विद्यालय के छोटे बच्चों द्वारा बाबा के समक्ष केक काटकर किया गया। बच्चों को पुस्तक, कापी, पेंसिल, रबर, उपहार, मिष्ठान व प्रसाद वितरित किया गया। उक्त अवसर बच्चों की विशेष उपस्थिति रही।












