मां सरस्वती मंदिर में विधि विधान से हुई पूजा अर्चना
मुकेश यादव
मधुबन (मऊ): बसंत पंचमी के पावन पर्व पर डुमरी मर्यादपुर स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल में रविवार को सरस्वती माता का पूरे विधि विधान के साथ पूजन अर्चना की गई। विद्यालय परिसर में निर्मित सरस्वती माता के मंदिर में लोगों ने मत्था टेकते हुए उनसे बुद्धि, विवेक व ज्ञान में अभिवृद्धि की कामना की।
विद्यालय संस्थापक गिरीश नारायण सिंह ने कहा कि माता सरस्वती के हाथ में वीणा एवं उनका वाहन मयूर है। जिसका तात्पर्य है कि हम लोग मृदुभाषी बने। मीठा, नम्र, विनीत, सज्जनता, शिष्टता और आत्मीयता युक्त संभाषण हर किसी से करना चाहिए। प्रबंधक शिमला सिंह ने कहा कि जीव को कड़वा, दृष्ट, व अशिष्ट बोलने की आदत कदापि नहीं डालनी चाहिए। प्रधानाचार्य प्रियंका दुबे ने कहा कि प्रकृति ने मोर को कलात्मक और सुसज्जित बनाया है। हमें भी अपनी अभिरुचि परिष्कृत करना चाहिए। इसी क्रम में वसंत पंचमी पर्व भी मनाया गया। आरपी त्रिपाठी, विनोद यादव, अंकिता ,रागिनी ,खुशबू शिवराज यादव समेत विद्यालय के छात्र अभिभावक एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..