तालीम तरबियत वैलफ़ेयर सोसाइटी ने लगाया हैल्थ कैंप, हज़ारों की तादाद में पहुंचे मरीज़, डीएम-एसपी ने किया शुभारंभ

गौरव जैन
रामपुर – दिनांक 22 जून 2019 को तालीम तरबियत वैलफ़ेयर सोसाइटी एवं राम मूर्ती स्मारक गुड लाइफ हॉस्पिटल स्टेडियम रोड बरेली के संयुक्त सहयोग से फैसल लाला के कार्यालय स्थित बरेली गेट पर एक विशाल हैल्थ कैंप का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ ज़िलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने किया पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे, साथ ही एडमिनिस्ट्रेशन के तमाम लोगों ने भी शिरकत की।


मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ज़िलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने फैसल लाला और उनकी टीम की जमकर प्रशंसा की कहा लोगो के लिए निःशुक्ल शिविर लगाकर स्वास्थ सेवाऐं गरीबो को उपलब्ध कराना बेहद सरहानीय प्रयास है उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि मैं कामना करता हूँ कि तालीम तरबियत वेलफ़ेयर सोसाइटी भविष्य में भी समाज के लिए ऐसे ही अच्छे प्रयास करती रहेगी।
विशिष्ठ अतिथि के रूप में पहुंचे पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल ने भी तंज़ीम के काम की प्रशंसा की और शुभकामनाएं दी। फैसल लाला ने ज़िलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। शिविर में सय्यद अब्दुल्ला तारिक़ ने डाक्टरों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। वीर खालसा सेवा समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह , स्वर्ग धाम सेवा समिति के अध्यक्ष सतीश भाटिया, शहनाज़ रहमान, अमरोहा से फ़साहत करीम खान, तरन्नुम, डॉ. मिर्ज़ा बेग़, सिफ़त अली खां, शिराज़ जमील खा, आसिम मलिक, मिफ़रा पैथोलॉजी लेब से मौ. ज़फर, हुमायूँ खान, अरहम मियां, अमान खा, रय्यान खा, शैज़ी खान, माजीद खा, नईम खा, वासिफ़ खा, महेश सैनी, रिशी पाल, लक्खा सिंह, मुदस्सिर खा, मोहसीन खा, आदि लोगों ने शिरकत की।











