कावरियों का जत्था बैजनाथ धाम को रवाना

कमलेश कुमार
अदरी(मऊ) श्री थानीदास बाबा कांवरिया संघ चकरा के तत्वावधान में मंगलवार को नाचने गाते बाबा बैजनाथ धाम को करीब सैकड़ों की संख्या में सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए कांवरियों का जत्था रवाना हुआ। भोलेनाथ की जयकारा लगाते हुए भक्तों ने चकरा स्थित थानीदास मंदिर पर माथा टेका। सुल्तानगंज से जल लेकर देवघर बाबा की नगरी के लिए पैदल यात्रा कर रवाना होंगे, जो सावन माह के प्रथम सोमवार को बाबा भोलेनाथ के ऊपर जलाभिषेक करेंगे।












