पलिया कलां खीरी÷ शहर के राम मंदिर में पिछले सालों की तरह इस बार भी गणेश चतुर्थी के अवसर पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। लगातार नौ दिनों तक भगवान गणेश प्रतिमा का पूजन-अर्चन किया जाएगा। रात में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का भी दौर जारी रहेगा।
सोमवार को भगवान गणेश की चतुर्थी को लेकर शहर में मंदिरों के अलावा विभिन्न घरों में विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद भगवान गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। भक्त श्रद्धा मुताबिक पांच, सात, नौ व 11 दिन तक मूर्ति स्थापित रखेंगे उसके बाद पूजन अर्चन के बाद छह किमी दूर पवित्र शारदा नदी में पूरी श्रद्धा व भक्ति के साथ प्रतिमा का विसर्जन कर दिया जाएगा। राम मंदिर में मूर्ति स्थापना के दौरान आचार्य प्रमोद पांडेय, पंडित मुन्ना लाल मिश्र, राजेश गुप्ता, श्रीराम वर्मा, रमेश गुप्ता, शेरा वर्मा सहित भारी संख्या में भक्त शामिल हुए। मंदिर में रोजाना शाम सात बजे से नैमिश्राण्य से पधारे कथा ब्यास पंडित प्रहलाद शास्त्री श्रीमद भागवत कथा भक्तों को सुनायेंगे।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..