गुरु गोविंद सिंह जंयती के अवसर पर धूमधाम से नगर में निकाला गया नगर कीर्तन

फारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी। पलिया नगर में श्री गुरु सिंह सभा द्वारा गुरु गोविंद सिंह की जयंती बहुत ही हर्ष और उल्लास से मनाई गई। इस अवसर पर नगर में नगर कीर्तन जूलूस निकाला गया जिसमें सेवादार नगर कीर्तन के आगे रोड की सफाई कर रहे थे दूसरी ओर श्री गुरु गोविंद सिंह व गुरु ग्रन्थ की सवारी से प्रसाद का वितरण किया जा रहा था। उसके पीछे भारी संख्या में सिख समाज की महिलाएं एंव श्री गुरु नानक देव कॉलेज दुधवा रोड पलिया के छात्र, छात्राये अपने स्कूल अध्यापको के साथ स्कूल के नाम के बैनर के साथ कीर्तन करते हुए चल रहे थे। साथ साथ में बच्चो द्वारा बोले सो निहाल। सतश्री अकाल के उद्घोष के साथ आकाश गुंजायमान हो रहा था।












