संपूर्णानगर में छठ पर्व को लेकर थाना प्रभारी ने सुरक्षा के दृष्टिगत घाटों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर छठ घाटों की साफ-सफाई एवं सुरक्षा को लेकर क्षेत्रीय जिला प्रशासन काफी सजग नजर आने लगा है। इसी को लेकर बीते दिन रविवार को लखीमपुर खीरी जिले के संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी अनिल कुमार सैनी ने अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र के घाटों का निरीक्षण कर छठ घाटों की साफ-सफाई एवं सुरक्षा का जायजा लिया।












