फिर से डराने लगा है कोरोना: देश में 5 हज़ार से अधिक एक्टिव केस, इस साल कुल 55 मौतों की पुष्टि

आदिल अहमद

डेस्क: कोरोना एक बार फिर से अब डराने लगा है। देश में कुल एक्टिव केस की संख्या 5 हज़ार पार कर चुकी है। साथ ही जारी किये गए आकड़ो के मुताबिक अब तक इस वर्ष में कुल 55 मौतों का सबब कोरोना बन चूका है। इसके सबसे अधिक प्रभावित राज्य केरल, गुजरात, पश्चिम बंगाल और दिल्ली है।

Demo Pic

भारत के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार देश में कोविड-19 के एक्टिव मामले 5 हज़ार के पार हो गए हैं। मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक़ देश में कोविड-19 के कुल 5,364 एक्टिव मामलों की पुष्टि हुई है। इसमें ज़्यादातर मामलों की पुष्टि केरल में हुई है। केरल के बाद सबसे ज़्यादा केस गुजरात, पश्चिम बंगाल और दिल्ली में सामने आए हैं।

केरल में कोविड के 1679 एक्टिव मामले, गुजरात में 615, पश्चिम बंगाल में 596 और दिल्ली में 592 एक्टिव मामले हैं। स्वस्य्थ मंत्रालय के मुताबिक़ इस साल देश में अब तक कोरोना से 55 मरीज़ों की मौत हुई है। आज जारी आकडे एक बार फिर से कोरोना से बचाव के तरीको को अपनाने की तरफ इशारा कर रहे है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *