बच्चो को लेकर लोग पहुचे वैक्सीन लगवाने अस्पताल

निसार शाहीन शाह
मेंढर। उपजिले में कोविड-19 से बचाव के लिए 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों को वैक्सीन लगाई गई। उपजिला अस्पताल में बीएमओ परवेज की उपस्थिति में इसकी शुरुआत हुई। उन्होंने कहा कि बच्चों के माता-पिता इस वैक्सीन को लगाने के लिए बच्चों को लेकर अस्पतालों में आएं और सुरक्षा कवच पहनाएं।











