मध्य प्रदेश: सायकल, ठेला, कंधे के बाद अब नही मिली एम्बुलेंस तो आनंद महिंद्रा की जेसीबी आई काम, उसके पंजे में लिटा कर ले गए बीमार युवक को अस्पताल

आफताब फारुकी
भोपाल: मध्य प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था पर लगातार सवालिया निशाँन लगते रहे है। मगर एम्बुलेंस न मिलने पर कभी सायकल तो कभी ठेले और कभी कंधे पर लाद कर मरीज़ को अस्पताल ले जाने का आपने बहुत वाकया देखा और सुना होगा। मगर इस बार आनंद महिंदा की जेसीबी ने बीमार युवक को अस्पताल अपने पंजे पर लिटा कर ले जाने का काम किया है। खबरिया चैनल NDTV ने इस खबर को प्रमुखता से उठाया है।
साइकिल, ठेले, कंधे के बाद अब मरीज सीधे जेसीबी में! कटनी का मामला है लोगों का कहना है कि एंबुलेंस सेवा को कॉल किया था लेकिन मिली नहीं. @ndtv @ndtvindia pic.twitter.com/CfxRlNfXEM
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) September 13, 2022
अपनी खबर में NDTV ने लिखा है कि मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं और एंबुलेंस सेवा से जुड़े लापरवाही के मामले रोज सामने आ रहे हैं। इस बार कटनी जिले से सरकारी व्यवस्था की पोल खोलती हुई तस्वीर सामने आई है। कटनी में एक सड़क हादसे में घायल युवक को लेने के लिए एंबुलेंस आधे घंटे से अधिक समय तक नहीं आई, जिसके बाद मजबूरन जेसीबी के पंजे में लिटाकर घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद से पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।












