बोले फारुख अब्दुल्लाह ‘जब मुल्क आज़ाद हुआ तो गांधी थे, हम गांधी के हिन्दुस्तान में शामिल हुवे, मोदी के हिंदुस्तान में नही

निसार शाहीन शाह
डेस्क: जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फ़ारूक़ अब्दुल्लाह ने धर्म पर राजनीति किए जाने और ‘समाज में नफरत’ के मुद्दे पर बात की है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, फ़ारूक़ अब्दुल्लाह ने मंगलवार को कहा, ‘जब देश आज़ाद हुआ तो गांधी थे। हम गांधी के हिंदुस्तान में शामिल हुए, मोदी के हिंदुस्तान में नहीं हुए।’

फ़ारूक़ अब्दुल्लाह ने कहा, ‘क्या इसके पास 10 उंगलियां हैं, मेरे पास दो उंगलियां हैं। क्या इसके पास चार आंखें हैं, मेरे पास छह आंखें हैं? उसने (ईश्वर) ने हमें बराबर पैदा किया। हमने ये नफरतें पैदा की हैं। हम ज़िम्मेदार हैं। ये सियासी लोग ज़िम्मेदार हैं, जिन्होंने नफरतों का बीज दिया है। नहीं तो हिंदुस्तान में नफरत नहीं थी।’ जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस इंडिया गठबंधन का हिस्सा है।










