सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शोपियां में हुई मुठभेड़, दो दहशतगर्द हुवे ढेर

निसार शाहीन शाह
जम्मू. जम्मू और कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और दहशतगर्दो के बीच हुई मुठभेड़ में दो दहशतगर्द मारे गए है। सुरक्षाबलों के द्वारा इलाके में तलाशी अभियान जारी है। मुठभेड़ अमशीपोरा इलाके में हुई है।

आतंकियों के पास से बड़ी संख्या में हथियार मिले हैं। अभी भी इलाके में अन्य आतंकियों के फंसे होने की सूचना है। उनके खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। आने-जाने वाली सभी जगहों को बंद कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदिग्धों के बारे में जानकारी मिलने के बाद 44 राष्ट्रीय राइफल, शोपियां पुलिस और सीआरपीएफ की 14 बटालियन ने मिलकर अभियान चलाया। जैसे ही संयुक्त टीम जैसे ही मौके पर पहुंची आतंकवादियों ने उन पर फायरिंगर करनी शुरू कर दी। इसके बाद जवाबी की गई।










