सुरक्षा बलों के हत्थे चढ़ा लश्कर-ए-ताइबा का आतंकी

निसार शाहीन शाह
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में लश्कर-ए-ताइबा (एलईटी) के आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि साजन-बजरनी गांव के रहने वाले आदिल इकबाल बट को पुलिस, राष्ट्रीय राइफल्स और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के संयुक्त दल ने ठाठरी में वाहनों की चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है।











