सड़क हादसे का शिकार हुई सेना की जिप्सी, 4 जवान घायल

निसार शाहीन शाह
जम्मू: बारामुला में हुए सड़क हादसे में भारतीय सेना के चार जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।











