हिली जो ज़मीन तो काँप उठा इंसान: जम्मू कश्मीर में महसूस हुवे भूकम्प के झटके

निसार शाहीन शाह
जम्मू. जम्मू कश्मीर में कल महसूस हुवे भूकम्प के झटको से अभी लोग संभल भी नही पाए थे कि आज सुबह फिर एक बार भूकंप के झटके महसूस हुवे है। कश्मीर में आज गुरुवार की सुबह महसूस हुवे भूकंप के झटके थोडा तेज़ रहे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक रिक्टर स्केल पर 3.5 की तीव्रता वाला ये भूकंप था. भूकम्प आज तड़के 3:02 बजे कटरा के पूर्व में आया।

इससे पहले 10 फरवरी को पर्यटन स्थल गुलमर्ग में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तब इसकी तीव्रता 3.8 मापी गई थी। इसके अलावा पांच फरवरी को 5.7 तीव्रता का भूकंप आया था। झटके जम्मू संभाग के उधमपुर, डोडा, किश्तवाड़, पुंछ के साथ ही कश्मीर घाटी में महसूस किए गए थे।










