जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बर्फ़बारी और बारिश की चेतावनी

निसार शाहीन शाह
जम्मू: जम्मू-कश्मीर के मौसम में अगले 24 घंटे में बदलाव के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार रविवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। सोमवार को भी कुछ हिस्सों में भारी बारिश व बर्फबारी की चेतावनी दी गई है।

इसी तरह संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 7.8, बटोत में 5.4, कटड़ा में 10.7 और भद्रवाह में 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में दिन में मौसम साफ रहने के बाद शाम को बादल छा गए थे। यहां दिन का तापमान 14.7 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 3.4 और गुलमर्ग में माइनस 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।










